Friday 11 March 2016

कर्मानुसार तय होता है काल : अतुल कृष्ण



कर्मानुसार तय होता है काल : अतुल कृष्ण

बागपत : पुरागांव स्थित परशुराम खेड़ा महादेव मंदिर में शुक्रवार को श्रीराम कथा का समापन हुआ। पुरा ग्राम स्थित परशुराम खेड़ा महादेव मंदिर परिसर में चार दिवसीय श्रीराम कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के दिन कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि किसी भी मनुष्य का काल एक जैसा नहीं होता है। जैसा मनुष्य का कर्म होता है, उसी के अनुसार काल होता है। मनुष्य को कोई भी काम करने से पहले गुरु या माता-पिता की आज्ञा लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम जी अपने गुरु की पूजा करने के लिए फूल लेने के लिए पुष्प वाटिका गए। वहां मौजूद चौकीदार से फूल तोड़ने की अनुमति लेकर फूल तोड़े। जब भगवान श्रीराम जी फूल तोड़ने की अनुमति ले सकते हैं तो मनुष्य क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि पुण्य की चर्चा करने से यश खत्म हो जाता है। पाप को छिपाने से पाप बढ़ता है। गरीब लोगों की मदद करने से शांति मिलती है। कथा में महाराज सूरज मुनि, यज्ञ मुनि महाराज, डा. एसपी यादव, ब्रह्मपाल मलिक, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलदीप उज्जवल, परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान, शिवकुमार, सर्वेश आदि उपस्थित रहे। कथा सुनने उमड़ रहे ... -

No comments:

Post a Comment