Friday 11 March 2016

पिपराइच महोत्सव में 51 सौ दीपों का दीपदान






51 सौ दीपों का दीपदान।

गोरखपुर। पिपराइच महोत्सव का जोरदार आगाज हुआ, ये महोत्सव दो दिनों तक चलेगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर लोगों ने 51 सौ दीपों का दीपदान किया।

पिपराइच के लोगों ने पिपराइच कस्बे का स्थापना दिवस समारोह का आगाज कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न प्रकार की आकर्षक झाकिया, लोक संगीत और सिंघानीय नृत्य के कलाकारों ने मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।

गोरखपुर नगर की महापौर सत्या पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए इससे हमें बहुत कुछ सिखने को मिलता है।

No comments:

Post a Comment