Pages
- Home
- मंगल भवन
- जीवन परिचय
- अभिनव विचार
- साक्षात्कार
- श्रीराम कथा २०१६
- श्रीराम कथा 2017
- जन जागरण
- विदेश यात्रा
- कथा सार
- कथा व्यवस्था
- कथा की पूजन सामग्री
- आरती पत्रक
- समाचार
- कथा प्रसंग Video
- भजन गंगा Video
- श्रीराम कथा Video
- फोटो
- समाचार पत्र से
- मानस के मंत्र
- स्तोत्र रत्नावली
- आरती संग्रह
- कथा केलेंडर
- आगामी कथाये
- संपर्क
- लिंक
Saturday, 23 March 2013
भागवत कथा सुनने मात्र से तर जाता जीवन
भागवत कथा सुनने मात्र से तर जाता जीवन कलश यात्रा में भक्ति धार ने किया सराबोर रामलीला मैदान लाइन पार में भागवत कथा मुरादाबाद। कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य तर जाता है। भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के नाम की महिमा अपार है। इसका वर्णन संभव नहीं है। प्रभु को जो अपने मन में बसा लेते हैं दुख उनके पास नहीं आता। महराज रामलीला मैदान लाइन पार में श्री मद् भागवत कथा की अमृत वर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा जीवन में भक्ति में परिवर्तन लाने के लिये ग्रंथों का श्रवण करना जरूरी है। उन्हें सुनकर जीवन में उतारना चाहिये। उन्होंने प्रयाग राज और महाकुंभ के साथ नैमिषरणाय तीर्थ की महिमा का वर्णन किया। इससे पूर्व कथा आरंभ होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। विभिन्न क्षेत्रों से पील वस्त्र धारी महिलाएं कलश लेकर प्रकाश नगर चौराहे पर एकत्र हुईं। यहां सं भक्ति रस का प्रवाह करते हुए कथा स्थल पहुंचीं। इस दौरान ढोल बाजे के साथ भजनों ओर संकीर्तन की धुन ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से तरबतर कर दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment