Showing posts with label कथा की जानकारी. Show all posts
Showing posts with label कथा की जानकारी. Show all posts

Thursday, 6 April 2017

कारसेवकपुरम अयोध्या

सामान्य जन के संगठित शक्ति से असामान्य राक्षशी शक्तियों को समूल नष्ट करने वाले, अपने आचरण से सम्पूर्ण मानवता के चिर आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर कोटिशः अभिनन्दन .....
कारसेवकपुरम अयोध्या में चल रही श्रीराम कथा के अंतिम दिवस पंडाल में श्री राम जन्म उत्सव मनाते हुए।

Tuesday, 27 December 2016

श्रीराम कथा बिसौली

श्री राम कथा आयोजन समिति बिसोली, के तत्वाधान में चल रही नौ दिवसीय श्री रामकथा के अष्टम दिवस कथा में श्री भरत जी का चरित्र चित्रण हुआ
तात भरत तुम सब विधि साधु,
           राम चरण अनुराग अगाधू।।

Friday, 11 March 2016

सर्वदेव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

सर्वदेव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का हुआ  भक्तिमय शुभारम्भ 
 आजमगढ़,:  जनपद के चण्डेश्वर, इटौरा स्थित डेंटल कालेज के परिसर में सर्वदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के पहले चरण का भव्य और भक्तिपूरित शुभारम्भ रविवार को हुआ जिसमें मानस मर्मज्ञ श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने श्रीराम भक्ति की पावन सुरसरिता में उपस्थित जन समुदाय को भाव पूर्ण अवगाहन कराया। ज्ञातव्य है कि तेरह दिवसीय इस वृहद कार्यक्रम का आज पहला दिन था जो सांय चार बजे से प्रारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम में मथुरा से पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज का भावपूर्ण स्वागत किया गया। संस्थापक प्रबंधक श्री बजरंग त्रिपाठी सहित अन्य विशिष्ट जनों ने फूल माला पहनाकर तथा आरती उतारकर महाराज श्री का स्वागत किया। काशी के विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रों से महाराज श्री का स्वागत  किया गया।
श्रीराम कथा अनुरागियों को संबोधित करते हुए महाराज श्री ने काल, स्थान, भावना, पुरूषार्थ और प्रारब्ध का मानव जीवन में सबसे अधिक महत्व बताया। कथा का प्रारम्भ उन्होंने मंगलाचरण से किया जिसमें सर्वप्रथम वाग्देवी सरस्वती, प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी, भगवान सूर्य, माता पार्वती, आशुतोष भगवान शिव, भगवान राम, भगवान कृष्ण तथा श्री हनुमान जी की उन्होंने वंदना की।
कथा के उपरान्त प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर उपप्रबन्धक डा0 कृष्ण मोहन त्रिपाठी, प्राचार्या सुश्री रीता राठौर, प्रो0 डा0 किशू त्रिपाठी, डा0 दीनानाथ लाल श्रीवास्तव, डा0 अशोक कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना बाबा, श्री राम केवल चतुर्वेदी, श्री रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, श्री याज्ञवेन्द्र त्रिपाठी, श्री जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, महंत श्री राजेश मिश्रा और श्री गिरीश चतुर्वेदी सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Friday, 11 September 2015

कर्नाटक में कथा

कर्नाटक में पूज्य अतुल जी की श्रीराम कथा का भव्य आयोजन हुआ।

Friday, 27 February 2015

रुड़की में श्रीराम कथा

रुड़की में 27 फरवरी 2015 से श्रीराम कथा प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा में पूज्य महाराज श्री।

Sunday, 15 February 2015

आगरा में श्री राम कथा

आगरा में श्रीराम कथा पूज्य श्री अतुलकृष्ण जी के श्रीमुख से

Wednesday, 4 February 2015

आगरा में श्रीराम कथा

आगरा की कथा में श्री जितेंद्रप्रसाद केंद्रीय मंत्री पीएमओ ऑफिस।